जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Kusha Chaudhari
0

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। सोपोर में हुई इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। CRPF की टुकड़ी पशु अस्पताल में चुनाव ड्यूटी पर थी, तभी आतंकी ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकी को मार गिराया। मौके से एक पिस्तौल, दो ग्रेनेड और दो मैगजीन बरामद हुए। जम्मू-कश्मीर में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में आतंकवादियों की सक्रियता बढ़ गई है।

Italian Trulli

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)